सिर्फ तेज दिमाग वाले ही बता पाएंगे, तस्वीर में है 3 अक्षरों वाला शब्द, 10सेकेंड में ढूंढकर बताओ
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नया और अनोखा वायरल होता ही रहता है। इन दिनों यहां आंखों के भ्रम वाली तस्वीर दिखा पहेलियां पूछने का ट्रेंड चल रहा है। आप ने वह कहावत तो सुनी ही होगी कि चीजें जैसी दिखती है वैसी होती नहीं है। बस इन तस्वीरों में भी ऐसा ही कुछ होता है। इनमें आपके एक नजारा दिखाया जाता है। फिर इसमें किसी चीज, जानवर या शब्द को खोजने के लिए कहा जाता है। आज हम भी आप से ऐसी ही एक पहेली पूछने जा रहे हैं।
तस्वीर में छिपा है 3 अक्षरों वाला शब्द, दिखा क्या?
इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। आपको पहली नजर में इसमें ब्लैक एंड व्हाइट धारियां नजर आएगी। हालांकि इसे ध्यान से देखें तो इसमें एक शब्द छिपा हुआ है। ये शब्द 3 अक्षरों से मिलकर बना है। अब आपका टास्क ये है कि आप पहले 10 सेकंड के अंदर ही शब्द को ढूंढकर बताए। यदि आप ने सही जवाब दे दिया तो आपसे बड़ा जीनियस इस दुनिया में कोई नहीं है।
तो चलिए तस्वीर को ध्यान से देखिए। आपको कुछ दिखा क्या? चलिए हम आपको एक हिंट दे देते हैं। इस शब्द का कनेक्शन जानवरों से है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं। तो अब पहचान क्या? नहीं? चलो कोई बात नहीं। हम ही आपको इसका सही उत्तर बता देते हैं। इस तस्वीर में PET लिखा हुआ है। इसका मतलब है पालतू जानवर। आपकी सहूलियत के लिए हम शब्द को और साफ कर के दिखा देते हैं।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Live Reporter अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]