घर के मेन गेट पर रख दें इनमें से कोई भी एक चीज, खुशियों की होगी दस्तक
हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि का वास हो, लेकिन कई बार नकारात्मकता की वजह से तरक्की नहीं हो पाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वास्तु शास्त्र में दिए गए कुछ टिप्स कारगर साबित हो सकते हैं।
1.वास्तु एक्सपर्ट निधि खेड़ा के अनुसार घर के मेन गेट के पास सिंदूरी रंग के गणेश जी रखने से घर में बरक्कत होती है। क्योंकि उनका ये रंग सुख-समृद्धि को दर्शाता है।
2.वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की हमेशा बैठी हुई अवस्था में मूर्ति या तस्वीर होनी चाहिए। क्योंकि ये शांति का प्रतीक होता है। जबकि उनकी खड़ी अवस्था की मूर्ति घर में कलह का कारण बन सकती है।
3.जो लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं उन्हें अपने घर के मुख्य द्वार के किनारे तुलसी का पौधा रखना चाहिए। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
4.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद नकारात्मकता को दूर कर पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए विंड चाइम्स भी बहुत उपयोगी साबित होते हैं। ये हवा में टांगने वाली एक वस्तु होती है जो हवा से बजती रहती है। वास्तु के मुताबिक इसकी ध्वनि से सकारात्मकता आती है।
5.घर के मेन गेट पर स्वास्तिक एवं ऊँ का निशान बनाना भी शुभ माना जाता है। क्योंकि हिंदू धर्म के अनुसार इससे घर में शुभ कार्य होते हैं और घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की होती है।
6.हिंदू शास्त्रों के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर तोरण लगाने या आम के पत्तों को टांगने से भी घर में समृद्धि आती है।
7.निधि खेड़ा कहना है कि वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर लाफ़िंग बुद्धा रखने से घर में खुशहाली आती है। अगर ये मूर्ति दोनों हाथ उपर किए हुए सिक्कों के ढ़ेर पर बैठे अवस्था में हो तो घर में धन भी आता है।
9.जो लोग धन की वृद्धि चाहते हैं उन्हें मुख्य द्वार पर गोबर का एक टुकड़ा दीवार पर लगाना चाहिए। साथ ही इसमें पांच कौड़ियां भी लगानी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
10.वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर लाल कपड़े में लौंग और कपूर बांधकर टांगने से भी घर में बरक्कत होती है। इससे तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Live Reporter अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]