दीपिका पादुकोण की इस हमशक्ल ने लूट ली सारी लाइमलाइट, असली और नकली में फर्क करना होगा मुश्किल!

दुनिया में हर इंसान का कम से कम एक हमशक्ल मौजूद है। वहीं अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के हम हमशक्ल भी सामने आते रहते हैं। इन हमशक्लों की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं।

इसी बीच अब बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की हमशक्ल सोशल मीडिया पर चर्चा में बनीं हुई है। उसे देखकर एक बार ​को आप भी दांतों तले अपनी उंगलियां दबा लेंगे। अगर आप दीपिका और उनकी डुप्लीकेट को एक साथ देख लें तो असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाएगा।

दीपिका पादुकोण की हमशक्ल का नाम रिजुता घोष देब है। रिजुता दिखने में हूबहू दीपिका की तरह ही दिखती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस को हैरान कर रही है। रिजुता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

रिजुता का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी रील और तस्वीरों से भरा पड़ा है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस उन्हें रिजुता का हमशक्ल बोलते हैं। रिजुता न सिर्फ लुक बल्कि कद-काठी, रंग और बाल सब कुछ दीपिका की तरह है। बस वो एक चीज में दीपिका से पीछे रह गईं वो ये एक्ट्रेस की तरह रिजुता के डिम्पल नहीं पड़ते हैं।

दीपिका की तरह दिखने की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं सोशल मीडिया पर कोई रिजुता को दीपिका की हमशक्ल कहता है तो कोई डुप्लीकेट। वहीं कई यूजर्स उन्हें दीपिका पादुकोण 2.0 बोल रहे हैं।

तो वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘बस रणवीर सिंह आपको गलती से न देख लें, नहीं तो वह भी हैरान हो जाएंगे।’ रिजुता के प्रोफेशन की बात करें तो वो एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. Live Reporter अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Umi Patel

Umi Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!