अनुष्का शर्मा की एक और हमशक्ल को देख चौंके लोग, बोले- सर्जरी के पहले वाला फेस
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। हालांकि इस बात को लेकर बेबी के पेरेंट्स खुश नहीं हैं। इस बीच अनुष्का की एक हमशक्ल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस फोटो को कई लोग अनुष्का की कार्बन कॉपी बता रहे हैं तो कुछ ने लिखा है कि अनुष्का सर्जरी के पहले ऐसी दिखती थीं। दीपशिखा शर्मा नाम की सोशल मीडिया यूजर ने ये तस्वीरें काफी पहले शेयर की थीं जो कि वामिका के साथ फिर से वायरल हो गई हैं।
लोगों को लगी कार्बन कॉपी
सोशल मीडिया कमाल की खोज है। यहां आपको कई बार ऐसी चीजें मिल जाती हैं जिन पर आप दंग हुए बिना नहीं रह सकते। अब ट्विटर पर अनुष्का की एक हमशक्ल की तस्वीरें वायरल हैं। लोग उनकी सूरत अनुष्का शर्मा से मिला रहे हैं।
It’s just me or does she look like Anushka sharma #bollywoodactress #AnushkaSharma @AnushkaSharma @imVkohli pic.twitter.com/8AwtsAQMcd
— Deepshikha Sharma👠 (@deepshikha000) December 17, 2021
फोटो देख हैरान हैं लोग
दीपशिखा शर्मा नाम की यूजर ने ये तस्वीरें दिसंबर में शेयर की थीं। उन्होंने सवाल किया था कि क्या यह अनुष्का शर्मा जैसी दिख रही है? दीपशिखा ने फोटो में अनुष्का और विराट को भी टैग किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी है। ज्यादातर लोगों ने उन्हें अनुष्का की हमशक्ल बताया है। एक ने ये भी लिखा है कि अनुष्का का नैचुरल फेस ऐसा था।
Hi @AnushkaSharma apparently we’re twins lol 👯♀️👯♀️ pic.twitter.com/eYb9xjGBb2
— Julia Michaels (@juliamichaels) February 5, 2019
पहले भी मिल चुकी एक हमशक्ल
बता दें कि इससे पहले भी अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल जूलिया माइकल्स के फोटोज वायरल हो चुके हैं। उन्होंने अनुष्का की तस्वीरें शेयर करके लिखा था कि शायद हम जुड़वा हैं। यह फरवरी 2019 की बात है। अनुष्का ने भी उन्हें जवाब दिया था। वामिका के पैदा होने पर जूलिया अनुष्का को बधाई दे चुकी हैं।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Live Reporter अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]